लाइव न्यूज़ :

मेघालय-असम सीमा पर स्थिति नियंत्रण में: संगमा

By भाषा | Updated: July 27, 2021 22:57 IST

Open in App

शिलांग/गुवाहाटी, 27 जुलाई असम और मेघालय की अंतर राज्यीय सीमा पर तनाव बढ़ने के एक दिन बाद मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने मंगलवार को कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने दोनों राज्यों के जिला प्रशासकों और लोगों से किसी भी प्रकार का आक्रामक रुख अख्तियार करने से बचने का आह्वान किया।

संगमा ने कहा कि दोनों राज्य सीमा विवाद का मैत्रीपूर्ण समाधान निकालने के लिए काम कर रहे हैं और उन्होंने सोमवार तथा मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री से बात की है।

उन्होंने कहा कि जिरंग के विधायक सोस्थेनेस सोहतुन को घटनास्थल पर जाने और मामले की रिपोर्ट मेघालय सरकार को सौंपने का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा मेघालय के मुख्य सचिव एम एस राव और री भोई जिले के उपायुक्त को भी असम के अपने समकक्षों से बात करने का निर्देश दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक सनबोर शुल्लै द्वारा मंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आयोजित समारोह से इतर संगमा ने संवाददाताओं से कहा, “अभी स्थिति नियंत्रण में है। मैं दोनों पक्षों से शांति कायम रखने का आग्रह करता हूं क्योंकि दोनों सरकारें समस्या का मैत्रीपूर्ण समाधान निकालने के लिए काम कर रही हैं।”

उन्होंने कहा, “हम स्थानीय लोगों और (दोनों तरफ के) प्रशासन से कोई भी आक्रामक रुख अख्तियार नहीं करने का आग्रह कर रहे हैं। राज्य सरकारों को मैत्रीपूर्ण समाधान निकालने का अवसर देना चाहिए।”

असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद नया नहीं है और सोमवार को उपजे तनाव के बाद मेघालय ने कथित तौर पर गुवाहाटी के खानापाड़ा इलाके में बिजली के खंबे लगाने का प्रयास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब