लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा व आंतरिक इलाकों के आस-पास स्थिति नियंत्रण में: नए थल सेना उपप्रमुख

By भाषा | Updated: January 28, 2020 15:16 IST

सेना मुख्यालय को उनके साथ जोड़कर अधिक समन्वय स्थापित करना मेरी प्राथमिकताएं होंगी।” अब तक दक्षिणी कमान के प्रमुख रहे सैनी सैनिक स्कूल, कपूरथला और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के छात्र रहे हैं। जून 1981 में उन्हें जाट रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देलेफ्टिनेंट जनरल सैनी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) प्रशिक्षण केंद्र में हथियार प्रशिक्षक, नयी दिल्ली में राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज में वरिष्ठ निर्देशक स्टाफ और भारतीय सैन्य अकादमी में कमांडेंट रहे हैं। उन्होंने इराक-कुवैत में संयुक्त राष्ट्र मिशन के डिप्टी चीफ मिलिट्री पर्सनल ऑफिसर के तौर पर भी सेवा दी है।

सेना के नये उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के आस-पास और आंतरिक इलाकों में स्थिति नियंत्रण में है। सलामी गारद के निरीक्षण के बाद सैनी ने कहा कि सेना हर चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “पिछले वर्ष संघर्षविराम उल्लंघन के मामले बढ़ गए।

हम सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।” साथ ही उन्होंने कहा कि उपकरण, गोला-बारूद जैसी महत्त्वपूर्ण कमियों को दूर करने और उत्तरी सीमा के आस-पास क्षमता विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। नए वायस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ़ लेफ्टिनेंट जनरल सैनी ने कहा, “चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जैसे नये पद सृजित हुए हैं।

सेना मुख्यालय को उनके साथ जोड़कर अधिक समन्वय स्थापित करना मेरी प्राथमिकताएं होंगी।” अब तक दक्षिणी कमान के प्रमुख रहे सैनी सैनिक स्कूल, कपूरथला और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के छात्र रहे हैं। जून 1981 में उन्हें जाट रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त हुआ था। लेफ्टिनेंट जनरल सैनी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) प्रशिक्षण केंद्र में हथियार प्रशिक्षक, नयी दिल्ली में राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज में वरिष्ठ निर्देशक स्टाफ और भारतीय सैन्य अकादमी में कमांडेंट रहे हैं।

उन्होंने इराक-कुवैत में संयुक्त राष्ट्र मिशन के डिप्टी चीफ मिलिट्री पर्सनल ऑफिसर के तौर पर भी सेवा दी है। वह मंगोलिया में वैश्विक शांति अभियान द्वारा शांतिरक्षा पर आयोजित एक अभ्यास में और ऑस्ट्रेलिया में आतंकवाद रोधी अभ्यास में शामिल हुए। उन्हें अपने करियर के दौरान सेना प्रमुख से सम्मान, सेना कमांडर से सम्मान, युद्ध सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त हुआ है।

सैनी ने कहा कि नियंत्रण रेखा के आस-पास आतंकवादियों के ठिकानों पर गतिविधियां शुरू हो गई हैं और उनके ठिकाने सक्रिय हैं लेकिन भारतीय सशस्त्र बल उनसे निपटने के लिए तैयार है। 

टॅग्स :भारतीय सेनाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां