लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में डेंगू से हालात गंभीर, भाजपा सरकार बचाने में व्यस्त : रालोद

By भाषा | Updated: September 18, 2021 11:37 IST

Open in App

मेरठ, 18 सितंबर राष्ट्रीय लोकदल की मीडिया शाखा के संयोजक सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद समेत कई जनपदों में डेंगू और वायरल से हुई मौतों के बाद भी सरकार सोई हुई है और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में दवाओं, इंजेक्शन की तलाश में लोग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहे हैं। पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है और जनता त्रस्त है लेकिन भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता बचाने में व्यस्त है।

हाल में पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया शाखा के संयोजक बने शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण जनता बेहाल है। बारिश-जलजमाव के कारण डेंगू तेजी से फैल रहा है। जलजनित बीमारियों से संक्रमित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। न तो समय से दवाओं का छिड़काव हुआ और न ही इलाज की समुचित व्यवस्था है।

उन्होंने कहा कि अचरज की बात यह है कि फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल से 150 से ज्यादा मौत होने के बाद भी शासन-प्रशासन की नींद अब तक नहीं टूटी।

रालोद नेता ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी खतरे में डालने वाली भाजपा सरकार की विदाई तय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे