लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हिंसा के बाद नांदेड़ में स्थिति शांतिपूर्ण, 35 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 14, 2021 14:29 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 14 नवंबर त्रिपुरा में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में कुछ दिन पहले तोड़फोड-पथराव की घटना के बाद पुलिस ने अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल नांदेड़ में स्थिति शांतिपूर्ण है। वहां शुक्रवार को पुलिस वाहन पर पथराव की घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हिंसा वजीराबाद इलाके और देगलुर नाका में हुई। पुलिस अधिकारी ने एक लाख रुपये की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया है।

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार शेवाले ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘घटना को लेकर नांदेड़ में चार मामले दर्ज किए गए हैं। नांदेड़ पुलिस ने अब तक इस घटना में कथित रूप से शामिल 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थिति अब नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है।’’

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न अपराधों के लिए मामले दर्ज किए गए हैं। त्रिपुरा में कथित सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा निकाली गई रैलियों के दौरान शुक्रवार को महाराष्ट्र के अमरावती, नांदेड़, मालेगांव (नासिक), वाशिम और यवतमाल में विभिन्न स्थानों पर पथराव हुआ था।

अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों द्वारा निकाली गई रैलियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कथित रूप से आयोजित बंद के दौरान भीड़ द्वारा दुकानों पर पथराव करने के बाद शनिवार को अमरावती शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos