लाइव न्यूज़ :

सिंघू बॉर्डर पर हालात सामान्य रहे, पर सुरक्षा चाक चौंद

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह फरवरी राष्ट्रीय राजधानी के सिंघू बॉर्डर पर शनिवार को हालात सामान्य रहे। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर तीन घंटे का चक्का जाम किया गया।

दिल्ली हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन स्थल पर नियमित गतिविधियां हुई जैसे, लंगर बांटना, किसानों द्वारा मंच से प्रेरक भाषण देना, ट्रैक्टरों से गाने बजाना आदि।

सिंघू बॉर्डर पर बीते 20 दिन से डेरा डाले 34 वर्षीय मनमीत बाजवा ने कहा, '' हम खुशी है कि लोगों का ध्यान अन्य राजमार्गों पर भी गया है। हम दो महीनों से किला संभाले हुए और आगे भी संभाले रहेंगे। यह अच्छा है कि आज देश भर के किसान तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।''

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शुक्रवार को कहा था कि चक्का जाम शनिवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक किया जाएगा और यह दिल्ली, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में नहीं होगा।

सिंघू बॉर्डर पर पहले से ज्यादा भीड़ थी और अधिक ट्रैक्टर तथा किसान वहां पहुंचे। वहीं बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।

ड्रोन कैमरों से नजर रखी, बहुस्तरीय अवरोधक लगाए गए, सड़कों पर कीलें गाढ़ी गई तथा कंटीले तार लगाए गए। पुलिस ने यह बंदोबस्त एहतियातन किया ताकि गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड जैसी हिंसा फिर न हो।

प्रदर्शनस्थल पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए जिसमें प्रादेशिक आर्म्डं कांस्टेबुलरी (पीएसी) तथा त्वारित कार्रवाई बल (आरएएफ) के कर्मी हैं।

पंजाब के पटियाला जिले के नवजोत हीर ने कहा, '' मुझे नहीं पता कि उन्होंने इस स्तर के सुरक्षा बंदोबस्त यहां क्यों किया जबकि हमने कहा है कि हम यहां चक्का जाम नहीं करेंगे। यह केवल प्रशासन और किसानों के बीच विश्वास की कमी के बारे में बताता है। ''

25 वर्षीय हीर ने कहा, '' अगर वे हमे डराने के लिए यह कर रहे हैं तो वे जितनी चाहें उतनी कोशिश कर लें, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। ''

आंदोलन स्थलों के आसपास इंटरनेट बंद करने, प्राधिकारियों द्वारा कथित रूप से तंग करने और अन्य मुद्दों को लेकर चक्का जाम किया गया था।

सिंघू, गाज़ीपुर, टीकरी तथा आसपास के इलाकों में इंटरनेट बंद किया गया है। इन्हीं स्थानों पर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो