लाइव न्यूज़ :

मिजोरम के साथ सीमा पर स्थिति नाजुक: सरमा

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:07 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कहा कि मिजोरम के साथ अंतरराज्यीय सीमा पर स्थिति फिलहाल ‘नाजुक’ है और पड़ोसी राज्य के साथ विवादों को सुलझाने में कुछ समय लगेगा।

सरमा ने हालांकि, उम्मीद जतायी कि मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के साथ सीमा विवादों को हल करने में कुछ प्रगति होगी जब वह 23 जुलाई को शिलांग में पूर्वोत्तर क्षेत्र के इन राज्यों के अपने समकक्षों से मिलेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उस दिन होने वाली नॉर्थ ईस्ट स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (एनईएसएसी) की बैठक में क्षेत्र के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

एनईएसएसी अंतरिक्ष विभाग और उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) की एक संयुक्त पहल है जो उन्नत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सहायता प्रदान करके क्षेत्र के विकास को बढ़ाने के लिए है।

सरमा ने कहा कि वह बातचीत के दौरान मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के साथ सीमा विवाद को सुलझाने में कुछ प्रगति की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक ​​नागालैंड के साथ सीमा विवाद का सवाल है तो मामला अदालत में है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि मिजोरम के साथ स्थिति अनुकूल नहीं है। स्थिति नाजुक है। मिजोरम के साथ इसमें कुछ समय लगेगा।’’

असम के कछार और हैलाकांडी जिलों में मिजोरम के साथ लगती अंतर-राज्यीय सीमा पर तनाव पिछले कुछ दिनों से सीमा पार से उपद्रवियों द्वारा कथित रूप से अतिक्रमण की गई भूमि को खाली कराने के असम पुलिस के अभियान को लेकर बढ़ रहा है।

गत 10 जुलाई को सीमा का दौरा करने वाले असम सरकार के एक दल पर संदिग्ध बदमाशों द्वारा एक आईईडी फेंका गया था, जबकि 11 जुलाई तड़के सीमा पार से एक के बाद एक दो विस्फोटों की आवाज सुनी गई थी।

इस मुद्दे पर कुछ दिन पहले नयी दिल्ली में मुख्य सचिवों और डीजीपी समेत दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक भी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे