लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में 'राजनीतिक शून्य' की स्थिति, भाजपा के लिए बढ़ने का मौका: अमित शाह

By भाषा | Updated: November 15, 2021 23:31 IST

Open in App

तिरुपति, 15 नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि आंध्र प्रदेश में वर्तमान में एक ‘‘राजनीतिक शून्य’’ की स्थिति है जिसे प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को जनता के मुद्दे उठाकर प्रभावी ढंग से भरने का प्रयास करने चाहिए।

शाह ने यहां अपना तीन दिवसीय दौरा समाप्त करने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करते हुए दोहराया कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के साथ फिर से गठबंधन करने का कोई सवाल ही नहीं है।

शाह ने प्रदेश नेताओं से कहा कि भाजपा तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस दोनों से समान दूरी बनाए रखेगी। भाजपा वर्तमान में तेलुगु अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना के साथ गठबंधन में है।

भाजपा के शीर्ष नेता ने प्रदेश इकाई के नेताओं से बंद कमरे में हुई बैठक में कहा, ‘‘तेदेपा नेतृत्व संकट का सामना कर रही है। इससे एक राजनीतिक शून्य पैदा हुआ है और हमें उसे भरना होगा।’’

बैठक में शामिल हुए प्रदेश के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शाह ने लोगों के मुद्दों को उठाने और उनके लिए लड़ने की जरूरत पर जोर दिया।

वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘मूल रूप से उन्होंने (शाह ने) आंध्र प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में हमें क्या करना है, उसके बारे में हमारा मार्गदर्शन किया। वह चाहते थे कि हम अवसर का अच्छा उपयोग करें और एक शक्तिशाली ताकत के रूप में उभरें।’’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और नयी दिल्ली से अन्य नेता, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सोमू वीरराजू, पूर्व अध्यक्ष के. लक्ष्मीनारायण और पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी सहित अन्य ने बैठक में भाग लिया।

गृह मंत्री ने बाद में राज्यसभा सदस्यों वाई एस चौधरी और सी एम रमेश के साथ एक अलग बैठक की, जो तेदेपा से भाजपा में शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर