लाइव न्यूज़ :

बाढ़ प्रभावित केरल में स्थिति सामान्य हुई, मरने वालों की संख्या 104 पहुंची

By भाषा | Updated: August 16, 2019 05:45 IST

केरल में निर्बाध रूप से जारी बारिश के बाद सूरज के निकलने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में गुरूवार को कुछ राहत मिली और कई निचले इलाकों से पानी कम हो गया जिससे राज्य में स्थिति सामान्य होनी शुरू हो गयी है ।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 104 हो गयी है जबकि 34 अन्य लापता है । राज्य में बारिश की तेजी में कमी आयी है और प्रदेश के सभी 14 जिलों में से किसी में भी ‘रेड अलर्ट’ जारी नहीं किया गया है ।

तिरूवनंतपुरम, 15 अगस्त: केरल में निर्बाध रूप से जारी बारिश के बाद सूरज के निकलने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में गुरूवार को कुछ राहत मिली और कई निचले इलाकों से पानी कम हो गया जिससे राज्य में स्थिति सामान्य होनी शुरू हो गयी है । इस बीच प्रदेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 104 हो गयी है जबकि 34 अन्य लापता है । देश के इस दक्षिणी राज्य में बारिश की तेजी में कमी आयी है और प्रदेश के सभी 14 जिलों में से किसी में भी ‘रेड अलर्ट’ जारी नहीं किया गया है ।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश के कन्नूर एवं कासरगोड़ जिले में गुरूवार को ‘आरेंज अलर्ट’ जारी किया गया (इसका मतलब है कि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है) जबकि इडुक्की, कन्नूर और कसारगोड में शुक्रवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ (तेज बारिश) जारी किया गया है । वायनाड के पुथुमाला एवं मलप्पुरम के कवलप्पारा में तलाश अभियान जारी है, जहां पिछले हफ्ते एक के बाद एक हुयी भूस्खलन की कई घटनाओं के कारण दो गांव जमींदोज हो गये थे, जिनके बारे में यह माना जा रहा है कि वहां लोग जिंदा दफन हो गए थे ।

पुथुमाला में यह तुलनात्मक रूप से एक धूप वाला दिन था, जहां मिट्टी हटाने वाले मशीन और खोजी श्वान दस्ते को लापता लोगों को ढूंढने के लिए लगाया गया है । कवलप्परा में तलाश अभियान के लिए ड्रोन को लगाया गया है । दोपहर तीन बजे तक सरकार की ओर से जारी अद्यतन रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से 104 लोगों की मौत हो गयी है ।

गौरतलब है कि लोगों ने कई स्थानों पर अपने अपने घरों की ओर लौटना शुरू कर दिया है हालांकि, 1,057 राहत शिविरों में अब भी 1,75,373 लोग शरण लिए हुए हैं। उतरी मलप्पुरम जिले में गुरूवार को मरने वालों की संख्या बढ़ कर 43 तक पहुंच गयी है जो सबसे अधिक है । जिले में 28 लोग अब भी लापता हैं ।

इसके बाद कोझीकोड़ में 17 वायनाड में 12 जबकि कन्नूर और त्रिशूर में नौ नौ लोगों की मौत हुई है जबकि वायनाड में सात लोग लापता हैं । सरकार के आकंड़ों के अनुसार कुल 11 हजार 901 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि 1115 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं ।

टॅग्स :केरलबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है