लाइव न्यूज़ :

अब कश्मीर में स्थिति काफी बेहतर है: डीजीपी दिलबाग सिंह

By भाषा | Updated: October 31, 2021 16:24 IST

Open in App

श्रीनगर, 31 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने रविवार को यहां कहा कि कश्मीर में अब हालात कहीं बेहतर हैं और लोग शांति एवं विकास की दिशा में बढ़ना चाहते हैं। केंद्रशासित प्रदेश में हाल में हिंसा की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिली थी।

डीजीपी सिंह ने स्थानीय आतंकवादियों से हथियार छोड़ने की अपील की और युवाओं से किताब-कलम उठाकर जम्मू-कश्मीर की समृद्धि और प्रगति की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘शांति एवं एकता के लिए दौड़’ के आयोजन से इतर यहां संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने यह कहा। इस दौड़ में करीब 700 बच्चे, युवा और वयस्क शामिल हुए।

सिंह ने कहा, ‘‘हालात अब कहीं बेहतर हैं। अभी जो माहौल है, उसमें लोग शांति चाहते हैं और हिंसा के खिलाफ हैं। हिंसा की कुछ घटनाएं हुई हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने उन घटनाओं की निंदा की है। अब हालात बेहतर हैं। आपने यहां भागीदारी देखी, जो संकेत है कि लोग शांति और विकास की ओर बढ़ना चाहते हैं और हिंसा की निंदा करते हैं।’’

अक्टूबर में कश्मीर घाटी में आतंकवादियों ने 11 आम नागरिकों की हत्या कर दी थी।

डीजीपी ने स्थानीय आतंकवादियों से हथियार छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि न केवल वे अपनी जान से हाथ धोएंगे बल्कि वे अपने माता-पिता, समाज और लोगों के भी खिलाफ काम कर रहे हैं और हिंसा से हर कोई प्रभावित है।

सिंह ने, हाल में जम्मू-कश्मीर दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई अपील दोहराई जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीर घाटी के युवाओं को अपने हाथों में बंदूकों और पत्थरों के बजाए किताबें लेना चाहिए, अपना भविष्य बनाना चाहिए और केंद्र शासित प्रदेश की समृद्धि और प्रगति की दिशा में काम करना चाहिए।

डीजीपी सिंह ने कहा, ‘‘मैं भी समान संदेश देना चाहता हूं कि आपकी और समाज की बेहतरी हथियार उठाने से नहीं बल्कि किताब, कलम उठाने और अपने माता-पिता तथा समाज के साथ मिलकर काम करने से होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे