लाइव न्यूज़ :

अमरावती में हालात अब स्थिर हैं, हिंसा की ज्ञटना की जांच के आदेश दिये गये: महाराष्ट्र के गृहमंत्री

By भाषा | Updated: November 15, 2021 21:35 IST

Open in App

नागपुर, 15 नवंबर महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वल्से पाटिल ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह हुई हिंसा की घटनाओं के बाद कर्फ्यू लगाये जाने के बाद अमरावती में हालात अब स्थिर है।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं कि राज्य के सभी जिलों में संपूर्ण स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।

दिन में उससे पहले पाटिल पूर्वी महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले के एक अस्पताल में गये थे, जहां शनिवार को नक्सलियों साथ हुई मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है।

गृह मंत्री ने नक्सल विरोधी अभियान में शामिल सी-60 के कमांडो, पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने गडचिरोली में एक विशेष अस्पताल खोलने के प्रस्ताव का भी जिक्र किया। इस अभियान में कुल 26 नक्सली मारे गये।

पाटिल ने नागपुर में कहा, ‘‘ अमरावती में हालात स्थिर और नियंत्रण में हैं। महाराष्ट्र के सभी जिलों एवं तालुकों में स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि (अमरावती समेत महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर) रैलियां निकाले जाने के बाद हुई हिंसा की जांच के आदेश दिये गये हैं।

शुक्रवार को महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा रैलियों निकाले जाने के दौरान पथराव की घटनाएं हुई थीं। इन संगठनों ने त्रिपुरा में हुई कथित सांप्रदायिक हिंसा की घटना के विरोध में रैलियां निकाली थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू