अफगानिस्तान में हालात भारत के लिए शुभ संकेत नहीं : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: August 15, 2021 23:41 IST2021-08-15T23:41:13+5:302021-08-15T23:41:13+5:30

Situation in Afghanistan not a good sign for India: Punjab CM Amarinder Singh | अफगानिस्तान में हालात भारत के लिए शुभ संकेत नहीं : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

अफगानिस्तान में हालात भारत के लिए शुभ संकेत नहीं : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़, 15 अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने देश की सभी सीमाओं पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर जोर देते हुए रविवार को कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होना भारत के लिए शुभ संकेत नहीं है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट किया, ‘‘अफगानिस्तान का तालिबान के हाथों में जाना हमारे देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। यह भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान सांठगांठ को मजूबत करेगा (चीन पहले ही उयगुर को लेकर मिलिशिया की मदद मांग चुका है)। संकेत बिलकुल अच्छे नहीं हैं, हमें अब अपनी सीमाओं पर अतिरिक्त सजग रहने की जरुरत है।’’

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान के प्रवेश करने के बीच भारत वहां से अपने सैकड़ों अधिकारियों और नागरिकों को सुरक्षित निकाल रहा है। इस बीच, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी भी रविवार को देश छोड़कर चले गए।

अफगानिस्तान के तुलू न्यूज की खबर के अनुसार, देश के ज्यादातर महत्वपूर्ण शहरों और प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा करने के बाद तालिबान के काबुल में प्रवेश करने पर गनी और उनके करीबी सहयोगियों ने देश छोड़ दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Situation in Afghanistan not a good sign for India: Punjab CM Amarinder Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे