लाइव न्यूज़ :

मप्र में बाढ़ ग्रस्त जिलों में हालात में सुधार, 14,000 बाढ़ पीड़ित राहत शिविरों में : मिश्रा

By भाषा | Updated: August 8, 2021 15:56 IST

Open in App

भोपाल, आठ अगस्त मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को कहा कि प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त जिलों में अब हालात में सुधार है और बाढ़ में फंसे सभी 14,000 लोगों को सुरक्षित बचा कर राहत शिविरों में पहुंचा दिया गया है।

मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त जिलों में अब हालात में सुधार है। बाढ़ में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल कर राहत शिविरों में पहुंचा दिया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाढ़ ग्रस्त जिलों में 237 राहत शिविर बनाएं गए हैं। इनमें 14,000 बाढ़ पीड़ितों को रखा गया है।’’ मिश्रा ने बताया कि प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने आज प्रदेश के मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर एवं अशोकनगर में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन को अलर्ट किया गया है।

इसी बीच, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभागों का रविवार को हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण करने से पहले उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इन इलाकों में पिछले 40 सालों में बाढ़ से ऐसी तबाही नहीं हुई है, जैसी इस बार हुई है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर व चंबल संभागों में मूसलाधार बारिश के कारण पिछले सात दिनों से आई बाढ़ से कम से कम 24 लोगों की मौत हुई है और हजारों लोगों को बाढ़ से प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकाला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित