लाइव न्यूज़ :

सड़क पर बैठने से किसी मुद्दे का हल नहीं निकलता है : अजय चौटाला

By भाषा | Updated: September 18, 2021 22:29 IST

Open in App

भिवानी (हरियाणा),18 सितम्बर जननायक जनता पार्टी (जजपा) संस्थापक अजय चौटाला ने केंद्र के नये कृषि कानूनों को रद्द करने की प्रदर्शनकारी किसानों की मांग पर शनिवार को यहां कहा कि सड़क पर बैठने से किसी मुद्दे का कोई हल नहीं निकलता, बस जनता परेशान होती है।

उन्होंने कहा कि सरकार तीन नये कृषि कानूनों के मुद्दे पर किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार है। उन्होंने किसानों से बातचीत के लिए आगे आने की अपील की।

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किसानों का हित उनकी पार्टी के लिए हमेशा सर्वोपरी है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘आज देशभर में हरियाणा ही ऐसा राज्य है, जहां के किसानों को सबसे ज्यादा 11 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलता है, जबकि अन्य राज्य पंजाब में मात्र एक-दो फसल पर ही किसानों को एमएसपी दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे