लाइव न्यूज़ :

कश्मीर की स्थिति पर सीतारमण का दावा झूठ का पुलिंदा: नेशनल कॉन्फ्रेंस

By भाषा | Updated: November 25, 2021 23:21 IST

Open in App

श्रीनगर, 25 नवंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह दावा कि जम्मू कश्मीर की “जमीनी स्थिति में बदलाव आया है”, “झूठ का पुलिंदा है।” पार्टी ने कहा कि केंद्र द्वारा पांच अगस्त 2019 को लिए गए निर्णय के “भयानक” परिणाम को छुपाने के लिए ऐसा बयान दिया गया है।

नेकां के सांसदों मोहम्मद अकबर लोन और हसनैन मसूदी ने एक संयुक्त बयान में केंद्रीय वित्त मंत्री से सवाल किया कि जम्मू कश्मीर में विकास को मापने के लिए उन्होंने कौन सा मापदंड अपनाया है। सांसदों ने कहा कि कश्मीर की स्थिति पर वित्त मंत्री का बयान झूठ का पुलिंदा है जो घाटी में जमीनी हकीकत के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार के मंत्री, जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त करने के वास्ते पांच अगस्त 2019 को लिए गए “एकतरफा और अलोकतांत्रिक” निर्णय के भयावह परिणाम को छुपाने का प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे