लाइव न्यूज़ :

सीताराम को आंध्र प्रदेश विधानसभा में नया अध्यक्ष चुना गया

By भाषा | Updated: June 13, 2019 22:32 IST

 आंध्र प्रदेश विधानसभा में ताम्मीनेनी सीताराम को नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद गुरुवार को सदन में सियासी दल-बदल और पिछले अध्यक्ष के आचरण का मुद्दा छाया रहा।

Open in App
ठळक मुद्दे नेता सदन वाई एस जगनमोहन रेड्डी समेत सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस के सदस्यों ने याद किया विधानसभा को संवैधानिक सिद्धांतों और संवैधानिक कानूनों का सम्मान करना चाहिए।

 आंध्र प्रदेश विधानसभा में ताम्मीनेनी सीताराम को नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद गुरुवार को सदन में सियासी दल-बदल और पिछले अध्यक्ष के आचरण का मुद्दा छाया रहा। नेता सदन वाई एस जगनमोहन रेड्डी समेत सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस के सदस्यों ने याद किया कि कैसे पिछले अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव ने कानून और नियमों की अनदेखी कर “पूर्णतया पक्षपातपूर्ण और मनमाने तरीके” से सदन का संचालन किया।

जब सदस्यों को नए अध्यक्ष को बधाई देने के लिये बोलना था तब सदन में तीखी बहस देखने को मिली। अध्यक्ष ने अंत में कहा कि वह चाहते हैं कि आंध्र प्रदेश विधानसभा दल-बदल विरोधी कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने में दूसरों के लिये नजीर बने और उम्मीद जताई कि उन्हें मौजूदा सदन में इसे लागू नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “क्या हमें ऐसी विधानसभा की जरूरत है जो दल-बदल कानून लागू न कर सके? विधानसभा को संवैधानिक सिद्धांतों और संवैधानिक कानूनों का सम्मान करना चाहिए।”

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सीताराम को अध्यक्ष पद पर उनके चुनाव के लिये बधाई देने के दौरान पिछले सदन में वाईएसआर कांग्रेस के विधायकों के पाला बदलकर तेदेपा में जाने का जिक्र किया। जगन ने कहा, “पिछले सदन को देखकर हर कोई यह समझ चुका है कि सदन का नेता और अध्यक्ष कैसा नहीं होना चाहिए।” उन्होंने कहा, “अब, हम यह दिखाने के लिये दृढ़ संकल्पित हैं कि सदन का नेता और अध्यक्ष कैसा होना चाहिए।” 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग