लाइव न्यूज़ :

अखबार के कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले की एसआईटी जांच होगी : मणिपुर के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: February 16, 2021 18:32 IST

Open in App

इम्फाल, 16 फरवरी मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार को कहा कि इम्फाल से प्रकाशित अखबार ‘पोकनाफम’ के कार्यालय पर हाल में हुए ग्रेनेड हमले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है।

सिंह ने विधानसभा में बताया कि चार सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व पश्चिमी इम्फाल जिले के पुलिस अधीक्षक करेंगे।

उन्होंने मीडिया पर हुए हमले को ‘कायराना हरकत’ करार देते हुए इसकी निंदा की। सिंहा ने आश्वस्त किया कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा और सदन को सूचित किया मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने प्रेस से अपील की कि वे जनता के हित में अपनी सेवाओं को बहाल करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा मीडिया के कार्यालयों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

‘द पीपुल्स क्रॉनिकल की अनुषंगी ‘पोकनाफम’ के कार्यालय पर हुए हमले के बाद अखबारों के प्रकाशन एवं केबल नेटवर्क के जरिये चैनलों के प्रसारण को स्थगित कर दिया गया था।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दुपहिया वाहन पर आई अकेली महिला शनिवार शाम करीब साढ़े बजे कार्यालय में हथगोला फेंक रही है। हालांकि, हथगोला नहीं फटा और बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos