लाइव न्यूज़ :

एसआईटी आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली मामले की जांच करेगी

By भाषा | Updated: August 7, 2021 17:13 IST

Open in App

ठाणे, सात अगस्त ठाणे पुलिस ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह और 27 अन्य के खिलाफ कथित वसूली मामले की छानबीन के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बिल्डर केतन तन्ना की शिकायत पर ठाणे नगर थाने में पिछले हफ्ते सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस सिलसिले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्राथमिकी में नामजद अन्य आरोपियों में पुलिस उपायुक्त दीपक देवराज, सहायक पुलिस आयुक्त एन टी कदम, पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा, निरीक्षक राजकुमार कोठमायर, जेल में बंद कुख्यात अपराधी रवि पुजारी और शहर का एक पत्रकार शामिल हैं। तन्ना ने आरोप लगाया कि जब सिंह जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच ठाणे के पुलिस आयुक्त थे, तब आरोपियों ने उन्हें वसूली रोधी प्रकोष्ठ के कार्यालय बुलाकर गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की चेतावनी देकर उनसे 1.25 करोड़ रुपये की उगाही की।

महाराष्ट्र आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) पहले से ही सिंह के खिलाफ सट्टेबाज सोनू जालान द्वारा कथित जबरन वसूली के संबंध में दर्ज कराई गई एक और शिकायत की जांच कर रहा है। दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास संदिग्ध अवस्था में एक एसयूवी मिलने के बाद परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस प्रमुख पद से हटा दिया गया था। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी सिंह ने तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी