लाइव न्यूज़ :

नौकरी के बदले सेक्स मामले की जांच जल्द से जल्द पूरी करेगी एसआईटी: कर्नाटक के गृह मंत्री

By भाषा | Updated: March 11, 2021 16:43 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 मार्च कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने विशेष जांच दल (एसआईटी) को आदेश दिया है कि वह नौकरी के बदले सेक्स मामले में भाजपा विधायक तथा पूर्व मंत्री रमेश जारकिहोली को बदनाम करने की कथित कोशिशों से संबंधित जांच जल्द से जल्द पूरी करे।

मंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा कि सरकार ने एसआईटी को इस मामले की हर पहलू से जांच करने की पूरी आजादी दी है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच पूरी करने के लिये कोई समयसीमा नहीं दी गई है।

बोम्मई ने कहा, ''हम जांच के लिये कोई समयसीमा नहीं दे सकते। हालांकि राज्य की जनता को यह बताने के लिये कि क्या हुआ है, मैंने पुलिस को जल्द से जल्द जांच पूरी करने के लिये कहा है। ''

उन्होंने कहा कि एसआईटी इस मामले की जांच के लिये उपयुक्त है। वह प्रारंभिक जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सकती है।

मंत्री ने नौकरी के बदले सेक्स के सामाजिक कार्यकर्ता के आरोपों के संबंधित मामले की जांच के लिये बुधवार को एसआईटी गठित करने की घोषणा की थी। इस मामले के सामने आने के बाद तीन मार्च को जारकिहोली को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

जारकिहोली ने कहा था कि आपत्तिजनक वीडियो क्लिप में उन्हें एक महिला के साथ अंतरंग अवस्था में दिखाकर बदनाम करने की साजिश रची गई है।

जारकिहोली के खिलाफ शिकायत देने के एक सप्ताह के अंदर सामाजिक कार्यकर्ता ने शिकायत वापस ले ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos