लाइव न्यूज़ :

एसआईटी टीम अंकित दास और लतीफ को लखनऊ लाई, रिवाल्वर और बंदूक बरामद

By भाषा | Updated: October 15, 2021 20:44 IST

Open in App

लखनऊ, 15 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) की एक टीम शुक्रवार को घटना के दो आरोपियों अंकित दास और लतीफ उर्फ काले को लेकर लखनऊ के हुसैनगंज स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में पहुंची और यहां से एक रिवाल्वर और एक बंदूक कथित तौर पर बरामद की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हुसैनगंज स्थित फ्लैट अंकित दास का है जहां से एक रिवाल्वर और एक बंदूक बरामद की गई।

सूत्रों ने बताया कि रिवाल्वर का लाइसेंस अंकित दास के नाम है जबकि बंदूक का लाइसेंस लतीफ के नाम से बना है। घटना के बाद भागकर अंकित दास ने अपने ही फ्लैट में असलहे छुपाये थे। पुलिस इन असलहों की फोरेंसिक जांच कराएगी ताकि यह पता चल सके कि घटना के वक्त इन असलहों से गोलीबारी हुई थी या नहीं।

सूत्रों के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया इलाके में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा के बाद मामले का आरोपी अंकित दास वहां से भागकर लखनऊ में एक होटल में छिपा था।

सूत्रों ने बताया कि हुसैनगंज स्थित उसके फ्लैट में तलाशी लेने और असलहा बरामदगी के बाद पुलिस फन माल के पास स्थित एक होटल पहुंची जहां कथित तौर पर वह घटना के बाद छिपा था। इस होटल से भी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज लिए हैं। इस संदर्भ में पुष्टि के लिए जब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा, '' यह सब कुछ अदालत में साक्ष्य का विषय होता है, इसलिए इस बारे में हम कुछ भी नहीं बता सकते हैं।''

घटना के मुख्‍य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' के पुत्र आशीष मिश्रा की नौ अक्टूबर को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अंकित दास और लतीफ को भी 13 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था। आशीष मिश्रा के करीबी दोस्त कहे जाने वाले अंकित दास और लतीफ उर्फ काले बुधवार को लखीमपुर में अपराध शाखा कार्यालय में विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने हाजिर हुए थे, जहां उन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

अंकित दास और लतीफ को अदालत ने 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत रिमांड पर दिया है। लखनऊ में छानबीन के बाद शाम को पुलिस टीम अंकित दास और लतीफ को लेकर वापस लखीमपुर खीरी रवाना हो गई।

अंकित दास दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास के भतीजे हैं। आरोप है कि वारदात के दिन चार किसानों को कुचलने वाली एसयूवी के पीछे वाली गाड़ी अंकित दास की ही थी।

गौरतलब है कि बज तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष तथा उसके कुछ अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों