लाइव न्यूज़ :

हैदरपुरा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को ‘क्लीन चिट’ देने वाली एसआईटी की रिपोर्ट गलत: अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: December 30, 2021 17:49 IST

Open in App

श्रीनगर, 30 दिसंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने हैदरपुरा मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा दी गई “क्लीन चिट” को बृहस्पतिवार को “गलत” करार दिया और घटना की न्यायिक जांच की मांग की।

अब्दुल्ला ने यहां टैगोर हॉल में एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘पुलिस की रिपोर्ट गलत है। पुलिस ने खुद को बचाने के लिए ऐसा किया है। पुलिस ने उन्हें मार डाला था और इसमें कोई संदेह नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि हैदरपुरा मुठभेड़ की सच्चाई सामने लाने के लिए न्यायिक जांच कराये जाने की घोषणा की जानी चाहिए।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पुलिस को इस तरह से काम नहीं करना चाहिए जिससे वे लोगों के दिलों में दर्द पैदा करें।’’

श्रीनगर के हैदरपुरा में मुठभेड़ में तीन लोग मारे गये थे।

परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के मसौदे के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी ने रिपोर्ट पर जवाब तैयार किया है और वह इसे जल्द ही सौंपेगी।

श्रीनगर से सांसद ने कहा, ‘‘हमने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट पर जवाब तैयार किया है, जिसे आयोग को सौंपा जाएगा। इसे जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल