लाइव न्यूज़ :

महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु की जांच के लिए एसआईटी गठित

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:33 IST

Open in App

प्रयागराज (उप्र), 21 सितंबर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु की जांच के लिए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को एक 18 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

एसएसपी मीडिया सेल द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, थाना जार्ज टाउन में भादंसं की धारा 306 के तहत पंजीकृत मुकदमे में मामले की तह तक जाने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी प्रयागराज ने तत्काल प्रभाव से एसआईटी का गठन किया है।

इस जांच टीम में क्षेत्राधिकारी (नगर चतुर्थ) अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी (नगर पंचम) आस्था जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक, थाना जार्ज टाउन महेश सिंह सहित 18 अधिकारी नामित किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष की कथित आत्महत्या के संबंध में सोमवार की देर रात जार्जटाउन थाना में अमर गिरि पवन महाराज द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे