लाइव न्यूज़ :

झज्जर निवासी की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित

By भाषा | Updated: June 20, 2021 17:31 IST

Open in App

बहादुरगढ़ (हरियाणा) 20 जून हरियाणा पुलिस ने 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले की छानबीन करने के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। व्यक्ति के परिवार के सदस्यों का आरोप है कि बहादुरगढ़ में चार लोगों ने उसे आग के हवाले कर दिया था।

पुलिस ने पहले कहा था कि झज्जर जिले के कासरा गांव के मुकेश की बृहस्पतिवार को जलने की वजह से मौत हो गई थी और उसपर चार लोगों ने कथित रूप से कुछ ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी।

पीड़ित के भाई की तहरीर के मुताबिक, चार लोग दिल्ली के पास टीकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का हिस्सा हैं। किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को झज्जर के पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच की मांग की।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुग्गल ने कहा, “हमने एक डीएसपी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया है। सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है।” उन्होंने कहा कि हत्या का मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है और जांच की जा रही है तथा अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने कहा कि दो आरोपियों को अबतक गिरफ्तार किया जा चुका है। रोहतक से भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने मृतक के परिवार से मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और गांव के सरपंच ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है।

शर्मा ने रविवार को पत्रकारों से कहा, “ मैं उनकी मांग का समर्थन करता हूं कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।” एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है, लेकिन जब सीबीआई जांच होगी तो तहकीकात का दायरा बढ़ जाएगा।

बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार के सदस्यों और कुछ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर मृतक के परिजन के लिए मुआवजे की मांग की थी। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पहले कहा था कि व्यक्ति ने खुदकुशी की है। उसने हरियाणा सरकार पर आंदोलन को बदनाम करने का भी आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया