लाइव न्यूज़ :

उप्र और दिल्ली के स्कूलों के मॉडल पर चर्चा करने लखनऊ जाएंगे सिसोदिया

By भाषा | Updated: December 16, 2020 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि वह अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाएंगे और वहां दोनों राज्यों की सरकारों द्वारा स्कूलों की स्थिति सुधारने पर चर्चा करेंगे।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया को राज्य के स्कूलों का दौरा करने का आमंत्रण दिया था।

उत्तर प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा 2022 में उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद राज्य सरकार शिक्षा और बिजली जैसे मुद्दे उठा रही है।

सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि वह दिल्ली और उत्तर प्रदेश के शिक्षा के मॉडल पर खुली चर्चा करने की चुनौती को स्वीकार करते हैं।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह अगले सप्ताह चर्चा में भाग लेने लखनऊ जाएंगे।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद यूपी के मंत्रियों ने हमें शिक्षा पर चर्चा के लिए बुलाया है। मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं और अगले मंगलवार को लखनऊ जाकर दिल्ली और यूपी के शिक्षा मॉडल पर चर्चा करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित