लाइव न्यूज़ :

शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर वाकयुद्ध के बीच सिसोदिया ने चन्नी के गृह जिले के स्कूलों का दौरा किया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:09 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक दिसंबर पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह द्वारा स्कूली शिक्षा को लेकर दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पर सवाल खड़ा किए जाने के कुछ दिन बाद बुधवार को सिसोदिया ने सीमावर्ती राज्य के दो स्कूलों का औचक दौरा किया और उनकी स्थिति को दयनीय करार दिया।

परगट सिंह ने सोमवार को एनपीजीआई पैमाने के आधार पर पंजाब के स्कूलों के साथ तुलना के लिए दिल्ली के 250 सरकारी स्कूलों और उनके प्रमुख मापदंडों की सूची देने की चुनौती दिल्ली सरकार को दी थी। इसके जवाब में दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब में दो स्कूलों का औचक दौरा किया।

चमकौर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के मकरोना कलां गांव में एक स्कूल के बाहर खड़े सिसोदिया ने दावा किया कि स्कूल का शौचालय बदबूदार है और कक्षाओं में मकड़ी के जाले लगे हैं और फर्नीचर टूटा हुआ है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सिसोदिया ने मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र के चकलां गांव में एक अन्य सरकारी प्राथमिक विद्यालय का भी दौरा किया।

सिसोदिया ने संवाददाताओं से कहा, ''मैं पंजाब के मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र और उनके गांव में हूं। मकरोना कलां में नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के इस स्कूल में केवल एक शिक्षक है, जोकि 6,000 रुपये प्रति माह के वेतन पर कार्यरत है।''

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, इस स्कूल में एक सहायक काम कर रहा है।

सिसोदिया ने कहा, ''यह स्थिति चन्नी के विधानसभा क्षेत्र के एक स्कूल की है। अगर हम इसे 'नंबर एक' स्कूल कहें तो यह बच्चों के साथ मजाक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे