लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने गांधीनगर में सरकारी स्कूल का दौरा किया, कोविड-19 प्रोटोकॉल की समीक्षा की

By भाषा | Updated: February 5, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गांधीनगर इलाके में एक सरकारी स्कूल का दौरा किया और वहां कोविड-19 प्रोटोकॉल की समीक्षा की। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से नौवीं और 11वीं की कक्षाएं फिर से शुरू हुई हैं।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘हमें स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय करना पड़ा। हम उस दिन का इंतजार नहीं कर सकते जब कोरोना वायरस संक्रमण पूरी तरह खत्म हो जाएगा, क्योंकि तब तक हमारे बच्चों की पढ़ाई को काफी नुकसान हो चुका होगा।’’

स्कूल में छात्रों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘छात्र अगर कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें तो स्कूली जीवन भी सामान्य हो जाएगा।’’ सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री भी हैं।

इससे पहले दिल्ली सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूलों को दसवीं और 12वीं की कक्षाओं के फिर संचालन की अनुमति दी थी।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘15 दिन पहले दसवीं और 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल खुले थे। मैं खुश हूं कि नौवीं और 11वीं के छात्रों के लिए भी स्कूल खुल गए हैं। मैं उनके चेहरे पर खुशी देख सकता हूं। महामारी के दौरान स्कूलों को खोलना चुनौती है, लेकिन हमने इसे स्वीकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग