लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने कोविड राहत सामग्री मंगा रहे दानदाताओं के लिए कर छूट का आग्रह किया

By भाषा | Updated: May 10, 2021 00:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से विदेश से कोविड राहत सामग्री मंगाने वाले दानदाताओं को एकीकृत माल और सेवा कर (आईजीएसटी) से छूट देने का रविवार को अनुरोध किया।

दिल्ली के वित्त मंत्री सिसोदिया ने सीतारमण को लिखे एक पत्र में नि:शुल्क वितरण के लिए भारत के बाहर से दान में मिले सामान पर एकीकृत माल और सेवा कर संबंधी छूट 30 जून तक बढ़ाने के केंद्र सरकार के कदम की सराहना की।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘दानदाता संगठनों की एक और श्रेणी है, जिसमें सरकारी, गैर सरकारी या निजी संगठन विदेश से ये सामग्री सीधे मंगा रहे हैं और केंद्र या राज्य सरकारों को इसकी आपूर्ति कर रहे हैं।’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ये संगठन आईजीएसटी छूट के तहत नहीं आते हैं क्योंकि वे मुफ्त में जीवन-रक्षक सामग्री नहीं मंगा रहे बल्कि इसके लिए भुगतान करते हैं। हालांकि, वे बिना किसी शुल्क के लोगों के बीच ऐसी सामग्री के वितरण के लिए सरकार को इसे दान में देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल