लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने स्वास्थ्य सहायकों के लिए शुरू किया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को स्वास्थ्य सहायकों के लिए प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम आरंभ किया और कहा कि सरकार युवाओं को किसी भी चिकित्सा संकट से जूझने के लिए मूलभूत कौशल एवं ज्ञान से लैस करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इसे दीर्घकालिक पहल बनाना चाहती है और चार दिनों में डेढ लाख लोगों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन दिया है।

उनके अनुसार दिल्ली सरकार ने इस पहल के लिए पांच करोड़ रूपये दिये हैं और गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के साथ मिलकर यह पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।

सिसोदिया ने पाठ्यक्रम को आंरभ करने के बाद कहा, ‘‘ हम दिल्ली में एक आदर्श युवा बल तैयार करना चाहते हैं जो किसी भी चिकित्सा संकट से जूझने के लिए मूलभूत कौशल एवं ज्ञान से लैस हों। हमारे युवा न केवल किसी संकट का मुकाबला करने के लिए तैयार होंगे बल्कि वे अपने समाज में अपने परिवार एवं लोगों को मेडिकल सहायता दे पायेंगे।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘ इस बात पर गौर करने पर कि अस्पतालों में ऐसे स्वास्थ्य सहायकों की जरूरत बढ़ती जा रही है जो नर्सों एवं डॉक्टरों का सहयोग कर पायें, यह पाठ्यक्रम लोगों को रोजगार के मौके उपलब्ध करा पायेगा। ’’

सरकार के एक बयान के अनुसार दो सप्ताह के इस पाठ्यक्रम में पहले बैच में 500 प्रशिक्षु होंगे जिन्हें जीवन रक्षक, हृदय कार्यप्रणाली, कोविड केयर, रक्त परीक्षण, सैम्पलिंग, प्राथमिक चिकित्सा सहायता, घर पर देखभाल आदि की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षुओं को ऑक्सीजन , रक्तचाप मापने और सूई लगाने के तौर तरीके सिखाये जायेंगे।

पाठ्यक्रम के दो चरण होंगे , पहले चरण में प्रदर्शनात्क प्रशिक्षण होगा जबकि दूसरे चरण में प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाएगा। दिल्ली के नौ अस्पतालों को इस पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है जहां प्रशिक्षुओं को मूलभूत प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। ये अस्पताल दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल, चाचा नेहरू चाइल्ड क्लीनिक , संजय गांधी अस्पताल, अंबेडकर मेडिकल कॉलेज, ईएसआईसी अस्पताल,बसईदारापुर, हिंदूराव अस्तपाल एवं वर्धमान महावीर अस्तपाल हैं।

दिल्ली सरकार 500-500 के बैच में प्रशिक्षण देगी और वह कुल 5000 युवाओं को प्रशिक्षण देगी। उन्हें पाठ्यक्रम के पूरा होने पर प्रमाणपत्र एवं मेडिकल किट मिलेगी । इस किट में रक्तचाप निगरानी उपकरण, थर्मामीटर, एवं ऑक्सीमीटर होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह