लाइव न्यूज़ :

राम जन्मभूमि पर प्रार्थना के साथ सिसोदिया, संजय सिंह ने आप के अभियान की शुरुआत की

By भाषा | Updated: September 13, 2021 23:11 IST

Open in App

अयोध्या, 13 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने यहां राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत की।

दोनों नेता मंगलवार को फैजाबाद में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा का भी नेतृत्व करेंगे जो 18वीं सदी के नवाब शुजाउद्दौला के मकबरे से शुरू होकर शहर के गांधी पार्क में समाप्त होगी।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया और आप के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी सिंह ने मंत्रोच्चार के बीच प्रार्थना की। उन्होंने सरयू नदी में पवित्र स्नान भी किया और साधुओं के साथ भोजन किया। सिसोदिया ने कहा, ‘‘मैंने उत्तर प्रदेश में राम राज्य की स्थापना के लिए भगवान राम से प्रार्थना की।’’

सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर आप को आशीर्वाद के लिए हनुमानगढ़ी मंदिर में भगवान हनुमान से प्रार्थना की ताकि राज्य के लोगों को ‘‘दिल्ली की तरह’’ अच्छी शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली, पानी और रोजगार मिल सके।

इस मौके पर दोनों नेताओं ने हनुमानगढ़ी मंदिर में ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ भी किया।

आप के नेताओं ने उन संतों से भी मुलाकात की जिन्होंने उन्हें ‘बड़ा स्थान’ मंदिर में आमंत्रित किया। सिसोदिया और सिंह ने अयोध्या के साधुओं के साथ भोजन भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग