लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की प्रगति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: June 18, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने निर्माणाधीन दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की प्रगति की समीक्षा की।

सिसोदिया ने कहा कि विश्वविद्यालय में विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगी और इसमें उभरते खिलाड़ियों को असाधारण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

सिसोदिया ने समीक्षा बैठक में कहा, ‘‘दिल्ली खेल विश्वविद्यालय खेल की दुनिया में एक अनूठा संस्थान होगा और यह पीएचडी स्तर तक की डिग्री प्रदान करेगा। अब तक, चाहे खिलाड़ी खेल में कितनी भी प्रशंसा प्राप्त करें, उन्हें अकादमिक डिग्री प्राप्त करने के लिए किसी अन्य विषय को चुनने की आवश्यकता होती है। ऐसा नहीं करने पर नौकरी के लिए आवेदन करना मुश्किल हो जाता है। अब खिलाड़ियों को किसी अन्य विषय में डिग्री की आवश्यकता नहीं होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें उनके खेल प्रदर्शन के आधार पर डिग्री प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय की एक टीम विभिन्न खेलों पर विचार करने के बाद पाठ्यक्रम संरचना पर फैसला करेगी।’’

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली खेल विश्वविद्यालय के माध्यम से सरकार का उद्देश्य उन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करना है जो ओलंपिक से 50 स्वर्ण पदक घर लाएंगे।

उन्होंने कहा, "विश्वविद्यालय विश्व स्तर पर खेल के क्षेत्र में भारत को गौरवान्वित करेगा। यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत की खेल क्षमता का प्रदर्शन करने और देश को पदक लाने के लिए खिलाड़ियों को तैयार करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां