लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने निशंक से संविदा शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के लिए वित्तीय सहायता का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘‘समग्र शिक्षा अभियान’’ के तहत नियुक्त संविदा शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से 31 मार्च तक वित्तीय सहायता प्रदान करने का बृहस्पतिवार को अनुरोध किया।

सिसोदिया ने केंद्रीय मंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच मौजूदा लागत साझेदारी के आधार पर यह वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।

सिसोदिया ने कहा , ‘‘ मैं दिल्ली में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सेवारत 2,766 संविदा शिक्षकों की ओर आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं, जिनमें से 1,673 शिक्षक शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित स्कूलों में, जबकि 1,093 शिक्षक पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों द्वारा संचालित स्कूलों में अध्यापन कर रहे हैं।’’

सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों के लिए सिर्फ छह महीने के वेतन की मंजूरी दी गई थी। उनका छह महीने का सेवा काल 19 जनवरी 2021 को पूरा हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कम से कम 31 मार्च तक इस सिलसिले में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग