लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने गत पांच वर्षो में कायाकल्प किए गए दिल्ली सरकार के 250 विद्यालयों की सूची जारी की

By भाषा | Updated: November 28, 2021 14:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के 250 सरकारी विद्यालयों की सूची जारी की, जिनका कायाकल्प आम आदमी पार्टी की सरकार ने गत पांच वर्षों में किया है। साथ ही, उन्होंने पंजाब को इसी तरह की सूची जारी करने की चुनौती दी, ताकि विद्यालयों में सुधार और उनके विकास के आधार पर दोनों सरकारों की तुलना की जा सके।

सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के शिक्षामंत्री परगट सिंह ने आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कोई काम नहीं किया है और चुनौती दी थी कि वह 250 विद्यालयों को देखना चाहते हैं जिनमें दिल्ली सरकार ने सुधार किया है।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इसलिए मैं आज दिल्ली सरकार के 250 विद्यालयों की सूची जारी कर रहा हूं, जिनका कायाकल्प गत पांच वर्षों में किया गया है। मैं पंजाब के शिक्षामंत्री से मांग करता हूं कि वह भी 250 सरकारी विद्यालयों की सूची जारी करें जहां सुधार किया गया है।’’ सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री भी हैं।

सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के शिक्षामंत्री इन (दिल्ली सरकार के) विद्यालयों का कभी भी दौरा कर सकते हैं और इसी प्रकार वह पंजाब सरकार के विद्यालयों की वास्तविकता जानने के लिए वहां का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि आज शाम (रविवार) तक पंजाब के शिक्षामंत्री सूची जारी कर देंगे। हम दोनों मीडिया के साथ वास्तविकता की जांच करने के लिए पंजाब और दिल्ली के विद्यालयों का दौरा कर सकते हैं। इसके बाद जनता तय करेगी कि किस सरकार ने बेहतर काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित