लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने गत पांच वर्षो में कायाकल्प किए गए दिल्ली सरकार के 250 विद्यालयों की सूची जारी की

By भाषा | Updated: November 28, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के 250 सरकारी विद्यालयों की सूची जारी करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने गत पांच वर्षों में उनका कायाकल्प किया है। साथ ही, उन्होंने पंजाब को इसी तरह की सूची जारी करने की चुनौती दी, ताकि विद्यालयों में सुधार और उनके विकास के आधार पर दोनों सरकारों की तुलना की जा सके।

सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के शिक्षामंत्री परगट सिंह ने आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कोई काम नहीं किया है। उप मुख्यमंत्री ने उन्हें इन 250 विद्यालयों का दौरा करने का निमंत्रण दिया, जिनका कायाकल्प किया गया है।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इसलिए मैं आज दिल्ली सरकार के 250 विद्यालयों की सूची जारी कर रहा हूं, जिनका कायाकल्प गत पांच वर्षों में किया गया है। मैं पंजाब के शिक्षामंत्री से मांग करता हूं कि वह भी 250 सरकारी विद्यालयों की सूची जारी करें जहां सुधार किया गया है।’’ सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री भी हैं।

सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के शिक्षामंत्री इन (दिल्ली सरकार के) विद्यालयों का कभी भी दौरा कर सकते हैं और इसी प्रकार वह पंजाब सरकार के विद्यालयों की वास्तविकता जानने के लिए वहां का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि आज शाम (रविवार) तक पंजाब के शिक्षामंत्री सूची जारी कर देंगे। हम दोनों मीडिया के साथ वास्तविकता की जांच करने के लिए पंजाब और दिल्ली के विद्यालयों का दौरा कर सकते हैं। इसके बाद जनता तय करेगी कि किस सरकार ने बेहतर काम किया है।’’

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने विद्यालयों में उल्लेखनीय विकास किया है और दिल्ली सरकार के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं जी (एडवांस्ड) और नीट परीक्षाएं उत्तीर्ण कर रहे हैं और अध्यापकों को आईआईएम और दूसरे देशों में प्रशिक्षण दिया जाता है।

पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सिसोदिया ने शुक्रवार को सिंह को दिल्ली एवं पंजाब के शिक्षा मॉडल की सार्वजनिक तुलना के लिए 250 सरकारी विद्यालयों की सूची पेश करने को कहा था।

सिसोदिया ने उससे पहले बृहस्पतिवार को सिंह को दोनों सरकारों के शिक्षा मॉडल पर बहस का न्यौता दिया था। उन्होंने पंजाब और दिल्ली के 10-10 विद्यालयों के संयुक्त निरीक्षण का भी प्रस्ताव दिया था।

उसपर सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, ‘‘ मैं दिल्ली के माननीय शिक्षा मंत्री का पंजाब और दिल्ली के सरकारी विद्यालयों की तुलना संबंधी सुझाव का स्वागत करता हूं। हम 10-10 विद्यालयों के बजाय पंजाब और दिल्ली के 250-250 विद्यालय को इसमें शामिल करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos