लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने हिंदू राव अस्पताल से 23 कोविड रोगियों के लापता होने की जांच का आदेश दिया

By भाषा | Updated: May 9, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल से कोविड​​-19 के 23 रोगियों के ‘‘लापता’’ होने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सिसोदिया ने स्वास्थ्य विभाग से इस मामले की जांच करने और सोमवार शाम तक रिपोर्ट देने को कहा है।

निगम के महापौर जयप्रकाश ने शनिवार को कहा था कि कम से कम 23 कोविड​​-19 रोगियों ने अस्पताल को बताए बिना 19 अप्रैल और छह मई के बीच अस्पताल छोड़ दिया।

इस संबंध में एक सूत्र ने बताया कि सिसोदिया ने कहा कि यह बहुत चौंकाने वाला है कि बड़ी संख्या में कोविड-19 मरीज अस्पताल से ‘‘लापता’’ हो गए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह न केवल इन रोगियों के जीवन के लिए खतरनाक है, बल्कि सरकार के प्रयासों के लिए भी एक झटका है जिसने बीमारी के प्रसार पर रोक के लिए लॉकडाउन लगाया है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित हिंदू राव, राष्ट्रीय राजधानी का सबसे बड़ा निकाय अस्पताल है।

अस्पताल में कोविड रोगियों के लिए 250 बिस्तर आरक्षित हैं और दिल्ली कोरोना ऐप के अनुसार वर्तमान में सभी बिस्तरों पर मरीज भर्ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू