लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने पशु अस्पताल के पुनर्निर्माण परियोजना की आधारशिला रखी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज में एक पशु अस्पताल के पुनर्निर्माण परियोजना की सोमवार को आधारशिला रखी।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि चार मंजिला अस्पताल की इमारत में एक मुहल्ला क्लिनिक, विश्राम हॉल और पुस्तकालय भी होगा

बयान में कहा गया है, “पुनर्निर्मित पशु अस्पताल में पहली मंजिल पर डॉक्टर का कक्ष, सर्जिकल कक्ष, ओपीडी और छोटे-बड़े पशुओं के इलाज के लिए स्थान होगा।”

उसमें कहा गया है, “ दूसरी मंजिल पर भी डॉक्टर के लिए एक कक्ष होगा। साथ में एक प्रयोगशाला और कर्मियों के लिए एक कमरा होगा। तीसरी मंजिल पर अस्पताल के कर्मियों के लिए दो फ्लैट होंगे और एक पुस्तकालय और चौथे माले पर एक हॉल होगा।”

दिल्ली सरकार ने पुर्ननिर्माण परियोजना के लिए दो करोड़ रुपये मंजूर किए हैं और यह सात महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।

सिसोदिया ने कहा कि इमारत में स्थित मुहल्ला क्लिनिक में पटपड़गंज के साथ-साथ लक्ष्मी नगर, पांडव नगर, त्रिलोकपुरी और कोंडली के निवासी अपना इलाज करा सकेंगे।

सिसोदिया ने कहा, “सरकार के पास जगह की कमी है, इसलिए हम उपलब्ध जगह का अधिकतम उपयोग करना चाहते हैं.... वे इस क्लिनिक में 212 तरह की जांच मुफ्त करा सकते हैं।”

उपमुख्यमंत्री के मुताबिक, “पुस्तकालय बनने से आसपास के छात्रों को एक ऐसी जगह मिल सकेगी जहां वे सुकून से बैठ कर पढ़ाई कर सकें। इस भवन के ऊपरी मंजिल में हॉल के बनने से आसपास के बुजुर्गों को बैठने की एक अच्छी जगह मिल जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों