लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने दिल्ली सररकार के विद्यालयों के अंग्रेजी शिक्षकों के लिए शुरू किया कौशल वर्धन कार्यक्रम

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी विद्यालयों के अंग्रेजी शिक्षकों के लिए शनिवार को टीईएसओएल कोर सर्टिफिकेट कार्यक्रम शुरू किया जिसका संचालन अमेरिकी दूतावास का क्षेत्रीय अंग्रेजी भाषा कार्यालय करेगा।

इस कार्यक्रम का लक्ष्य शिक्षकों की अंग्रेजी भाषा अध्यापन प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाना है जिससे सरकारी विद्यालयों में अंगेजी अध्यापन सुधरेगा। वर्तमान बैच में 50 शिक्षक हैं।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘ शिक्षकों के लिए अध्यापन कौशल बढ़ाते रहना अहम है। हम चाहते हैं कि हमारे शिक्षक वे चीजें करते रहें, जो वे पहले से जानते हैं। यह पाठ्यक्रम कक्षाओं में और रचनात्मकता लाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अंग्रेजी आजकल अनिवार्य भाषा है। हमारे शिक्षक जानते हैं कि कैसे अपने विद्यार्थियों को अंग्रेजी पढ़ाना है। शिक्षकों के लिए रचनात्मक तरीके से विद्यार्थियों का पढ़ाना अहम है। हम शिक्षकों को अध्यापन का नया तरीका सीखने में सभी प्रकार का सहयोग करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं