लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने बच्चों के लिये कहानियों के पोर्टल का किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: December 15, 2020 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को एक पोर्टल की शुरुआत की जिस पर कम से कम 30 करोड़ बच्चे कहानियां पढ़ सकते हैं।

सिसोदिया ने कहा कि यह बेहद जरूरी है कि बच्चों में शुरुआती उम्र से ही कहानियां पढ़ने की आदत डाली जाए। उन्होंने कथा के नए पोर्टल की शुरुआत करते हुए कहा कि कहानियां बच्चों को दिमाग विकसित करने और उनकी पढ़ने की क्षमता विकसित करने में मदद करती हैं।

सिसोदिया ने कहा, “यही वजह है कि हमने ‘चुनौती’ और ‘मिशन बुनियाद’ जैसी योजनाओं के जरिये दिल्ली सरकार के स्कूलों में बच्चों के पढ़ने का स्तर सुधारने के लिये कहानियों का इस्तेमाल किया। कथा इंस्टीट्यूट ने इन प्रयासों में काफी योगदान दिया।”

उन्होंने एक डिजिटल कार्यक्रम में कहा, “इस नए ई-पोर्टल की शुरुआत के साथ यह जानना महत्वपूर्ण है कि यह सिर्फ भारत में ही उपलब्ध नहीं होगा बल्कि दुनिया भर के बच्चे इसका उपयोग कर सकेंगे…कोविड-19 के मौजूदा संकट के दौरान यह विशेष रूप से उपयोगी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू