लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के प्रबंधन का जिम्मा सिसोदिया को सौंपा

By भाषा | Updated: April 16, 2021 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राष्ट्रीय राजधानी में कोविेड-19 के प्रबंधन के लिए शुक्रवार को नोडल (प्रभारी) मंत्री नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया कि अगले आदेश तक सिसोदिया अंतर-मंत्रालयी समन्वय के लिए जिम्मेदार होंगे।

शहर में कोविड-19 के मामले और संक्रमण की दर लगातार बढ़ने के बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के प्रयासों के तहत बृहस्पतिवार को इस सप्ताह के अंत में कर्फ्यू लगाने और 30 अप्रैल तक मॉल, जिम और सभागारों को बंद रखने की घोषणा की थी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 16,699 मामले सामने आए और 112 मरीजों की मौत हुई।

संक्रमण की दर बढ़कर 20.22 प्रतिशत हो गई जो दिल्ली में अब तक की सबसे अधिक दर है।

बुधवार को शहर में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 17,282 नये मामले सामने आए।

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अधिकारियों को मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों की मदद के लिए हर अस्पताल में हेल्प डेस्क बनाने के अलावा बिस्तरों की उपलब्धता के बारे में सूचित करने के लिए हेल्पलाइन शुरू करने का निर्देश दिया है।

कोविड संबंधी नियमों के अमल की समीक्षा के बाद बैजल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सभी एजेंसियों और हितधारकों के ठोस एवं समन्वित प्रयासों की जरूरत है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल स्थिति की समीक्षा के लिए शाम में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

उन्होंने बृहस्पतिवार को अधिकारियों से ऐसी योजना तैयार करने को कहा था जिससे सुनिश्चित हो कि दिल्ली में रेमडेसिवर इंजेक्शनों की कमी न हो।

उन्होंने अस्पतालों को उनकी ऐप्लिकेशन पर कोविड-19 बेड से जुड़े मौजूदा डेटा देने का भी निर्देश दिया।

रेमडेसिविर कोविड-19 के मरीजों के जल्दी स्वस्थ होने में मददगार है और इसका इस्तेमाल कोविड-19 लक्षणों के उपचार के लिए अन्य दवाओं के साथ किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह