लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में कोरोना वायरस के ‘नये’ स्वरूप पर केजरीवाल की टिप्पणी के बचाव में उतरे सिसोदिया

By भाषा | Updated: May 19, 2021 14:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सिंगापुर में मिले कोरोना वायरस के “नये” स्वरूप को बच्चों के लिए “बेहद खतरनाक’’ बताने वाली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणियों का बुधवार को बचाव किया। साथ ही भाजपा एवं उसकी सरकार पर इस मु्द्दे को लेकर “घटिया राजनीति” करने का आरोप लगाया।

सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा और केंद्र के बयान एवं प्रतिक्रियाएं दिखाती हैं कि वे सिंगापुर में अपनी “छवि” को लेकर “चिंतित” है और भारत में बच्चों को लेकर नहीं।

उन्होंने कहा, “केजरीवाल ने वायरस के सिंगापुर में मिले स्वरूप और बच्चों के बारे में बात की। मुद्दा सिंगापुर नहीं बल्कि बच्चे हैं।”

सिसोदिया मंगलवार को किए गए केजरीवाल के ट्वीट का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने केंद्र से सिंगापुर से सभी हवाई सेवाएं रद्द करने का अनुरोध किया था, यह कहते हुए कि वहां कोरोना वायरस का एक स्वरूप उभर रहा है जो बच्चों के “बेहद खतरनाक” है।

उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र उस समय कार्रवाई में विफल रहा जब वैज्ञानिकों और चिकित्सकों ने कोरोना के “लंदन स्वरूप” के बारे में चेतावनी दी थी जिसके चलते भारत में कई लोगों की मौत हो गई।

सिंगापुर ने केजरीवाल की टिप्पणियों पर कड़ा विरोध दर्ज किया है और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का बयान भारत का बयान नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल