लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने पंजाब के शिक्षा मंत्री से स्कूलों की सूची मांगी

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले आप नेता और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को पंजाब के शिक्षा मंत्री को चुनौती दी कि 250 सरकारी स्कूलों की सूची तैयार करें जिन्हें पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार के दौरान उन्नत किया गया है ताकि दोनों राज्यों में शिक्षा के प्रारूप की तुलना की जा सके।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने मेरी चुनौती को स्वीकार कर लिया है कि दिल्ली और पंजाब के 250 स्कूलों में सुधार पर वह बहस करेंगे। मैं पंजाब में 250 स्कूलों की सूची की प्रतीक्षा कर रहा हूं जिन्हें पिछले पांच वर्षों में उन्नत बनाया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भी दिल्ली के स्कूलों की ऐसी सूची सौंपूंगा। फिर हम दोनों साथ मिलकर इन स्कूलों का दौरा करेंगे और मीडिया को आमंत्रित करेंगे ताकि लोग दिल्ली एवं पंजाब के स्कूलों और दोनों राज्यों के शिक्षा प्रारूपों के बारे में अपनी धारणा बना सकें।’’

सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को पंजाब के शिक्षा मंत्री को दोनों राज्यों में शिक्षा के प्रारूप पर सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित किया था।

उनके निमंत्रण पर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के आदरणीय शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के सुझाव का मैं स्वागत करता हूं। बहरहाल हम पंजाब और दिल्ली के दस स्कूलों के बजाए दोनों राज्यों से 250 स्कूल को लेकर चर्चा करेंगे।’’

पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता