लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने प्रधानमंत्री मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंद सिंह के बीच गुपचुप दोस्ती का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: June 12, 2021 14:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच ‘‘गुप-चुप दोस्ती’’ होने का आरोप लगाया।

केन्द्र सरकार द्वारा जारी प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक (पीजीआई) में पंजाब के स्कूलों को पहला स्थान मिलने के बाद सिसोदिया का यह बयान आया है।

उन्होंने कहा, ‘‘कैंप्टन (अमरिंदर सिंह) को मोदीजी का आशीर्वाद प्राप्त है। दिल्ली के स्कूलों को सूची में काफी नीचे जगह मिली है। पंजाब में पिछले पांच साल में करीब 800 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं और कई स्कूलों का संचालन निजी प्रतिष्ठानों को सौंप दिया गया है, फिर भी पंजाब सूची में पहले स्थान पर है।’’

पंजाब में आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी दल है, भाजपा दूसरी विपक्षी पार्टी है। राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए शिक्षा व्यवस्था बहुत खराब है और अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजना पसंद करते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सूचकांक स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की असफलता का छुपाने का प्रयास है।

उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि बाद में (केन्द्र) सरकार रिपोर्ट जारी करे कि पंजाब के अस्पताल सबसे अच्छे हैं। मोदीजी और कैप्टन के बीच गुप-चुप दोस्ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन