लाइव न्यूज़ :

मानहानि मामले में सत्येंद्र जैन की अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए सिरसा को मिला समय

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले में मनजिंदर सिंह सिरसा को जवाब दाखिल करने के लिए सोमवार को चार हफ्ते का अतिरिक्त समय दिया। जैन ने शिरोमणि अकाली दल नेता के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया है।

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने दो अन्य आरोपियों- एक मीडिया हाउस के प्रकाशक और संपादक- को भी अपना पक्ष रखने के लिए समय देते हुए मामले की सुनवाई अगले साल 13 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी।

सिरसा और अन्य आरोपियों की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने अदालत से जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को न्यायाधीश ने जैन की अर्जी पर नोटिस जारी किया था। अपनी अर्जी में उन्होंने अपनी मानहानि की शिकायत से संबंधी कानूनी दस्तावेजों में सुधार के लिए दी गई अर्जी को निचली अदालत द्वारा खारिज करने के आदेश को चुनौती दी है।

गौरतलब है कि जैन ने सिरसा और दो अन्य के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया है। जैन ने आरोप लगाया है कि सिरसा और दो अन्य ने उनके खिलाफ बिना सबूत भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उनकी मानहानि की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल