लाइव न्यूज़ :

भाजपा के मंच पर ‘सिराज और जय श्री राम’ साथ में होते हैं :विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: November 25, 2020 22:48 IST

Open in App

मेचेडा (पश्चिम बंगाल), 25 नवंबर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले मुस्लिम मतदाताओं से कड़ी जोड़ने का प्रयास करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि पार्टी की विशेषता यही है कि इसके मंच पर ‘सिराज और जय श्री राम’ साथ में होते हैं।

विजयवर्गीय ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच यही अंतर है कि प्रधानमंत्री जहां सभी को साथ लेकर चलते हैं, वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री वर्ग विशेष की वकालत करती हैं।

भाजपा अक्सर बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस पर अल्पसंख्यक समुदाय के तुष्टीकरण का आरोप लगाती रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रभारी ने पूर्ब मेदिनीपुर जिले में यहां पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह भारतीय जनता पार्टी का मंच है जहां सिराज और जय श्री राम साथ में रह सकते हैं। यही पार्टी की विशेषता है।’’

राज्य में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में करीब 30 फीसदी मुस्लिम आबादी है।

विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘मोदीजी कहते हैं ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’। यही भाजपा का मंत्र है।’’

रैली में बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा नेता ने दावा किया कि मोदी गरीबों के कल्याण की सोचते हैं, वहीं बनर्जी उनका शोषण करती हैं।

विजयवर्गीय ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने महामारी की कठिनाइयों से निपटने के लिए हर नागरिक को हर महीने पांच किलोग्राम सब्जी भिजवाई, लेकिन राज्य में सिंडीकेटों ने इसे बाजार में बेच डाला।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदीजी ने कोविड-19 से पीड़ित लोगों के उपचार के लिए 2,000 करोड़ रुपये भेजे, लेकिन ममता बनर्जी सरकार ने धन का दुरुपयोग किया।’’

भाजपा नेता ने इस आरोप को भी दोहराया कि केंद्र द्वारा तूफान अम्फान राहत के लिए दिये गये 1,000 करोड़ रुपये के कोष को राज्य के सिंडीकेटों ने लूट लिया।

विजयवर्गीय ने यह दावा भी किया कि भाजपा सरकार ही महिलाओं के सम्मान की गारंटी दे सकती है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता से आग्रह किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए वोट दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण