लाइव न्यूज़ :

सर गंगाराम अस्पताल को 3.5 टन ऑक्सीजन मिली

By भाषा | Updated: April 27, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल को मंगलवार को 3.5 टन चिकित्सीय ऑक्सीजन मिली और अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में अब स्थिति बेहतर है।

पिछले हफ्ते अस्पताल में जीवनरक्षक गैस की भारी किल्लत के कारण संकट पैदा हो गया था।

अस्पताल ने कहा कि उसके पास 4,500 घन मीटर ऑक्सीजन है जो रात 8:30 बजे तक चल सकती है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें 27 अप्रैल को सुबह छह बजे दो टन तरलीकृत चिकित्सीय ऑक्सीजन मिली। कल हमें 10 टन तरलीकृत चिकित्सीय ऑक्सीजन से भरा एक टैंकर मिला था। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले अब हम बेहतर स्थिति में हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हालात बेहतर रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे 1.5 टन गैस भेजी।

अस्पताल को हर रोज 11,000 घन मीटर तरलीकृत ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और हर दिन 10,000 घन मीटर ऑक्सीजन की खपत होती है।

अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण शुक्रवार को 25 मरीजों की कथित तौर पर मौत हो गई थी।

राष्ट्रीय राजधानी के कई अस्पताल दिल्ली सरकार और पुलिस की मदद से ऑक्सीजन की आपात आपूर्ति मिलने के बाद भी रविवार तक चिकित्सीय ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना कर रहे थे।

इस संकट के कारण कुछ अस्पतालों ने मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय के कारण अस्पतालों से आने वाले जीवन रक्षा संदेशों (एसओएस) की संख्या कम हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग