लाइव न्यूज़ :

दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल को मिले ऑक्सीजन भरे 64 सिलेंडर

By भाषा | Updated: April 26, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल को तीन दिन के इंतजार के बाद सोमवार शाम फिर से भरे गए 64 ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त हो गए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इन सिलेंडरों का इस्तेमाल कोविड-19 के गंभीर मरीजों को लाने-ले जाने में किया जाता है।

इससे पहले, अस्पताल सूत्रों ने कहा था कि वे अब भी ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए याचना कर रहे हैं।

अस्पताल के एक अधिकारी ने शाम चार बजकर 20 मिनट पर कहा कि अस्पताल को अभी-अभी फिर से भरे गए 64 ऑक्सीजन सिलेंडर मिले हैं।

अस्पताल को पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर 10 टन तरल ऑक्सीजन भी मिली थी।

इसने सुबह कहा था कि उसके पास 4,000 घन मीटर ही ऑक्सीजन बची है जो आठ घंटे और चल सकती है।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में 104 ऑक्सीजन सिलेंडर हैं जिनका इस्तेमाल गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 के मरीजों को आपात स्थिति में लाने-ले जाने में किया जाता है और इस समय इस तरह की स्थिति में तेजी बनी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी सिलेंडर आपात स्थिति में भरने के लिए तीन दिन पहले विभिन्न जगहों पर भेजे गए थे। पिछले तीन दिन से हमारे कर्मी वहां जा रहे हैं लेकिन उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहा है।’’

अधिकारी ने कहा कि दिल्ली का यह प्रतिष्ठित अस्पताल ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए याचक बना हुआ है।

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा था, ‘‘अस्पताल ने दो सिलेंडर का इंतजाम किया है जो जल्द ही खत्म होने वाले हैं।’’

उन्होंने कहा कि मरीजों को लाने-ले जाने में बहुत मुश्किल हो रही है और यह जोखिम भरा है।

सर गंगाराम अस्पताल को रोजाना कम से कम 11,000 घन मीटर तरल ऑक्सीजन की जरूरत होती है और हर दिन यहां 10,000 घन मीटर ऑक्सीजन की खपत होती है।

सूत्र ने बताया कि उद्योगपति नवीन जिंदल ने राउरकेला इस्पात संयंत्र से अस्पताल के लिए 10 टन ऑक्सीजन का एक टैंकर भेजा था जो आज पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर पहुंचा।

वाहन को सर गंगाराम अस्पताल पहुंचने में 48 घंटे से अधिक का समय लगा।

अस्पताल में शुक्रवार को गंभीर रूप से बीमार 25 मरीजों की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई थी। हालांकि प्रशासन ने इसके लिए ऑक्सीजन की कमी को कारण मानने से इनकार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो