सर, चेहरा छिप रहा, हाथ जोड़ते नजर आएं सीएम नीतीश कुमार?, विधान परिषद के उपसभापति रामवचन राय ने टोका

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2026 16:20 IST2026-02-26T16:19:30+5:302026-02-26T16:20:13+5:30

परिषद के उपसभापति डॉ. रामवचन राय ने भी हल्के अंदाज में टोका। इस दौरान लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाथ जोड़े नजर आएं।

Sir face hidden CM Nitish Kumar seen folding hands Legislative Council Deputy Chairman Dr Ramvachan Rai interrupted mild manner | सर, चेहरा छिप रहा, हाथ जोड़ते नजर आएं सीएम नीतीश कुमार?, विधान परिषद के उपसभापति रामवचन राय ने टोका

photo-lokmat

Highlightsमुख्यमंत्री के ठीक पीछे विधान पार्षद सच्चिदानंद राय खड़े थे और दोनों हाथ जोड़कर मुद्रा में थे।टिप्पणी के बाद वहां मौजूद सदस्यों के बीच हल्की मुस्कान और सहज माहौल बन गया।

पटनाः बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के समापन से एक दिन पहले गुरुवार को विधान परिषद में फोटो सेशन का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सत्र समाप्त होना है, उससे पहले आयोजित इस फोटो सेशन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अलग ही अंदाज देखने को मिला। फोटो सेशन के दौरान मुख्यमंत्री लगातार हाथ जोड़ते नजर आए। इसी बीच कैमरामैन की ओर से आवाज आई कि “सर, चेहरा छिप रहा है।” इस पर परिषद के उपसभापति डॉ. रामवचन राय ने भी उन्हें हल्के अंदाज में टोका। इस दौरान लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाथ जोड़े नजर आएं।

वहीं मुख्यमंत्री के ठीक पीछे विधान पार्षद सच्चिदानंद राय खड़े थे और दोनों हाथ जोड़कर मुद्रा में थे। इसे देखकर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए चुटकी ली। कहा कि, ये दोनों हाथ को एक साथ जोड़कर खड़े रहते हैं। इस टिप्पणी के बाद वहां मौजूद सदस्यों के बीच हल्की मुस्कान और सहज माहौल बन गया।

फोटो सेशन के दौरान मुख्यमंत्री कुछ क्षणों के लिए असहज भी महसूस करते दिखे। उन्होंने अपनी कुर्सी को थोड़ा आगे खिसकाकर बैठने की स्थिति बदली। उल्लेखनीय है कि इस फोटो सेशन में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी मौजूद नहीं रहीं। बजट सत्र के समापन से पहले हुए इस फोटो सेशन ने सदन के औपचारिक माहौल में हल्का-फुल्का मानवीय रंग भर दिया।

Web Title: Sir face hidden CM Nitish Kumar seen folding hands Legislative Council Deputy Chairman Dr Ramvachan Rai interrupted mild manner

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे