सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 23:06 IST2021-11-18T23:06:09+5:302021-11-18T23:06:09+5:30

Sinha stresses on maintaining constant coordination between security agencies in J&K | सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया

सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया

जम्मू, 18 नवंबर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा एजेंसियों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने और केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के वास्ते महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल ने सीमा सुरक्षा बल, पश्चिमी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) एन एस जामवाल से यह बात कही, जिन्होंने यहां राजभवन में उनसे मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि एडीजी ने सिन्हा को अपने क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी और सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए की गई तैयारियों और कदमों पर चर्चा की।

प्रवक्ता ने कहा कि उपराज्यपाल ने सुरक्षा बलों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने और केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के वास्ते सभी प्रतिष्ठानों की निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sinha stresses on maintaining constant coordination between security agencies in J&K

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे