लाइव न्यूज़ :

सिन्हा ने डोगरी, कश्मीरी भाषाओं में योग वीडियो जारी किया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 18:38 IST

Open in App

श्रीनगर, 18 जून जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केन्द्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा जारी सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत शुक्रवार को डोगरी और कश्मीरी भाषाओं में योग वीडियो जारी किया।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह वीडियो टीवी चैनलों और सोशल मीडिया में प्रसारित किया जाएगा।

इस अवसर पर सिन्हा ने कहा कि योग करने से व्यक्ति स्वस्थ्य और प्रसन्न रहता है। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि योग को अब पूरी दुनिया में स्वीकार किया गया है और हमारे देश के लिए यह गर्व की बात है कि योग हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि सभी को रोज योग करना चाहिए, विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान ताकि उनका जीवन स्वस्थ, तनावमुक्त रहे और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो