लाइव न्यूज़ :

सिंगल स्क्रीन सिनेमा मालिकों ने बंगाल सरकार ने सभी सीटों को भरने की अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: January 5, 2021 19:41 IST

Open in App

कोलकाता, पांच जनवरी पश्चिम बंगाल के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के मालिकों ने आय का हवाला देते हुए मंगलवार को राज्य सरकार से अनुरोध किया कि उन्हें हॉल की सभी सीटों को भरने की अनुमति दी जाए। फिलहाल सिनेमा घरों को अधिकतम 50 प्रतिशत सीटों के उपयोग की अनुमति है।

लोकप्रिय सिनेमाघर के मालिक और ईस्टर्न इंडिया मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य रतन साहा ने कहा कि सिनेमा घरों में दर्शकों की कम संख्या के कारण बॉलीवुड के फिल्म निर्माता बंगाल में बड़े बैनर की फिल्में रिलीज करने में हिचक रहे हैं।

साहा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कई सिनेमाघरों के मालिकों को अक्टूबर में सिनेमाघर खोलने के फैसले पर अब पछतावा हो रहा है। दुर्गा पूजा के बाद से कई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन हालात में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां तक कि क्रिसमस और नए साल पर भी दर्शक सिनेमाघरों में नहीं आए। इससे निर्माण और वितरक दोनों चिंता में हैं।’’

स्थानीय मल्टीप्लेक्स चेन के निदेशक साहा ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि अधिकतम 50 प्रतिशत सीटों की शर्त समाप्त करने से हमें कम से कम सिनेमाघर के संचालन पर होने वाला खर्च पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे निर्माताओं का विश्वास भी बढ़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से औपचारिक अनुरोध किया गया है और सिनेमा घरों के मालिकों ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का फैसला लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल