लाइव न्यूज़ :

सिंघवी ने योग को लेकर की टिप्पणी, भाजपा ने ‘तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि ओम के उच्चारण से न तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और न ही अल्लाह के उच्चारण से योग की शक्ति में कमी होगी।

इस पर, भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस योग को भी मजहब की नजर से देखती है और तुष्टिकरण की राजनीति में लगी हुई है।

वरिष्ठ वकील और कांग्रेस प्रवक्ता सिंघवी ने ट्वीट किया, ‘‘ ओम के उच्चारण से ना तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और ना अल्लाह कहने से योग की शक्ति कम होगी।’’

उनके इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘‘ योग को मजहब की नज़र से देखने वाली कांग्रेस यही साबित कर रही है की वो आज भी तुष्टिकरण की राजनीति में संलिप्त है।’’

भाजपा और कई सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आने के बाद सिंघवी ने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘ श्रीराम के नाम पर करोड़ों भक्तों के चंदे की लूट मचाने वाले लोग मेरी आस्था पर सवाल उठा अपनी झेंप मिटा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जान लें कि योग सनातन समय से भारत के कण-कण में है। न तो योग की विद्या को और न ही मेरी आस्था को किसी धूर्त राष्ट्रवादी के सर्टिफ़िकेट की ज़रूरत है। दुष्प्रचार से बचें।’’

उधर, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सिंघवी की टिप्पणी को लेकर परोक्ष रूप से उन पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘धर्म ग्रंथों के अनुसार ओम को “नाद ब्रह्म” कहा गया है, ओम के बिना सनातन धर्म की कल्पना करना भी व्यर्थ है क्योंकि ओम मात्र एक शब्द नहीं बल्कि इस चर अचर जगत का आधार स्पंदन है। इस लिये अज्ञानता वश ओम पर टिप्पणी करना कदापि उचित नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां