लाइव न्यूज़ :

सिंघू, टिकरी बॉर्डर बंद, अधिकारी तत्काल दिल्ली के लिए वैकल्पिक रास्ता खोंलें: विज

By भाषा | Updated: September 22, 2021 23:40 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 सितंबर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तत्काल सोनीपत और झज्जर जिले से दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता खोलें क्योंकि किसान आंदोलन की वजह से सिंघू और टिकरी बॉर्डर बंद हैं।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक विज ने कहा कि इन सड़कों की मरम्मत शुरू की जाए ताकि हरियाणा से दिल्ली जाने के दौरान यात्रियों को इन रास्तों पर कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

मंत्री ने कहा कि मुख्य मार्ग किसान आंदोलन की वजह से बंद होने और लोगों को हो रही असुविधा को ध्यान रखते हुए सभी वैकल्पिक मार्गों को खोला जाए और यथाशीघ्र मरम्मत करायी जाए। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों का इस्तेमाल लोग दिल्ली जाने के लिए कर रहे हैं उनकी मरम्मत और गड्ढों को भरने का काम बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया जाए।

गौरतलब है कि हरियाणा बीकेयू (चढूनी) प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी ने कुरुक्षेत्र में किसानों की जनसभा को बुधवार को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की सीमा पर बैठे किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक नहीं हिलेंगे।

अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान विज ने कहा कि हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम की सड़कें सोनीपत से दिल्ली के लिए प्रमुख वैकल्पिक मार्ग है और उनकी यथाशीघ्र मरम्मत की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?